भोपाल। राधारमण ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी की 86वीं जयंती पर शुक्रवार को राधारमण परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जयंती कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थापक के आदर्शों और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करना रहा। सुबह संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। परिसर में हुए सुंदरकांड पाठ के दौरान कर्मचारियों, फ़ैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने उपस्थित रहकर सहभागिता की। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना, इंजीनियर प्रवीण सक्सेना तथा ग्रुप के सभी डायरेक्टर्स मौजूद रहे। ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा, ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी द्वारा स्थापित मूल्य ही राधारमण की पहचान हैं। हम उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राधारमण ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी की 86वीं जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन - 12-12-2025 राधारमण ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी की 86वीं जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन - 12-12-2025 राधारमण ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी की 86वीं जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन - 12-12-2025 राधारमण ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी की 86वीं जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन - 12-12-2025