भोपाल। राधारमण समूह, भोपाल द्वारा आयोजित वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव ‘विहान 2026’ के अंतर्गत आयोजित फैशन शो कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने ट्रेडिशनल, वेस्टर्न, फ्यूजन और ब्लैक मैजिक थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। फैशन शो में मिस्टर आरजीआई का खिताब अंकित शर्मा तथा मिस आरजीआई का खिताब अदिति जैन ने जीता। विभिन्न थीम श्रेणियों में भी विजेताओं की घोषणा की गई। ट्रेडिशनल थीम में हर्ष मिश्रा (मिस्टर ट्रेडिशनल) और आस्था पांडे (मिस ट्रेडिशनल) विजेता रहे। वेस्टर्न थीम में दिव्यदीप पिपलाजे (मिस्टर वेस्टर्न) और आयुषी रघुवंशी (मिस वेस्टर्न) विजेता रहे। इसी प्रकार फ्यूजन थीम में आसिम शेख (मिस्टर फ्यूजन) और पल्लवी पाल (मिस फ्यूजन) विजेता रहे, जबकि ब्लैक मैजिक थीम में अजय सोनवाने (मिस्टर ब्लैक मैजिक) और हर्षनी (मिस ब्लैक मैजिक) विजेता रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। फैशन शो के निर्णायक के रूप में प्रियेेशा दुबे तथा अभिनेत्री सुश्री सुदीप्ता सक्सेना उपस्थित रहीं। प्रियेेशा दुबे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 13 वर्षों से अधिक अनुभव रखने के साथ ही मिसेज सेंट्रल इंडिया 2024 एवं मिसेज फिटनेस डीवा 2024 की विजेता रह चुकी हैं। राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए - 01-04-2026 विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए - विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए - विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए - विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए - विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए - विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए - विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए - विहान 2026 में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र विभिन्न थीम में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता, मिस्टर और मिस आरजीआई चुने गए -