Title : 🎓✨ RITS में यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन ✨🎓Details : राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित फेयरवेल समारोह उत्साह, उमंग और भावनाओं से भरपूर रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "खुली आंखों से देखे गए सपने ही वास्तव में पूरे होते हैं।" उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ साकार करने के लिए प्रेरित किया।
फेयरवेल समारोह के दौरान आयोजित Mr. & Ms. Farewell प्रतियोगिता में आयुष कुमार को Mr. Farewell तथा आयुषी सतपुते को Ms. Farewell चुना गया। वहीं एम.डी. सादिक को Mr. Eve, दिव्या बरास्कर को Miss Eve तथा हर्षकांत को Mr. Perfect Planner के खिताब से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र सक्सेना, आरआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह, आरईसी के डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन, डीन श्री एस.बी. खरे, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री, आरआईटीएस सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन अग्रवाल एवं आरईसी सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश शिवहरे सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
यह समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार पल बन गया, जहां भावनाओं, उत्साह और प्रेरणा का सुंदर संगम देखने को मिला।.