Subject Name : आज राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “Industrial Automation and IIoT (Industrial Internet of Things)” विषय पर एक विशेष तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
ARIST AUTOMATION के Automation Trainer एवं IoT Developer श्री रूपेन्द्र रावत ने विद्यार्थियों को PLC, SCADA, HMI, VFD, Industrial IoT, Smart Manufacturing तथा Industry 4.0 जैसी आधुनिक औद्योगिक तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही Automation एवं Industrial Communication Systems के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लहरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सक्सेना, RITS के डायरेक्टर श्री अजय सिंह, RITS के डीन श्री एस.बी. खरे तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. वरुण प्रताप सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सहभागिता की। Posted By : |