Subject Name : राधारमण के सीएसई विद्यार्थियों को नेक्स्टजेन टेक्नोलॉजी एवं करियर की मिली नई दिशा
भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा Aspirer Tech Pvt. Ltd. के सहयोग से अंतिम वर्ष के बी.टेक. सीएसई विद्यार्थियों के लिए नेक्स्टजेन टेक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता अंशुल शुक्ला एवं शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी रुझानों, उद्योग की आवश्यकताओं, स्किल डेवलपमेंट, प्रभावी रिज्यूमे निर्माण तथा इंटरव्यू की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, इंटर्नशिप और निरंतर अपस्किलिंग के महत्व से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहिरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सक्सेना एवं डायरेक्टर आरआईटीएस डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अपने करियर लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन अग्रवाल ने अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऐसे प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं छात्रों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उनके सफल भविष्य की मजबूत नींव रखती हैं। Posted By : |