Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग पर विशेष लेक्चर का आयोजन
Details : राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग पर विशेष लेक्चर का आयोजन भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स परिसर में राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के नवनिर्मित सेमिनार हॉल में सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए डॉ. वंदना तारे का विशेष लेक्चर आयोजित हुआ। डॉ. वंदना, इंदौर के एसजीएसआईटीएस के सिविल विभाग की वरिष्ठ प्रफेसर हैं। लेक्चर के दौरान राधारमण समूह के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे डॉ. तारे ने विद्यार्थियों से सिविल इंजीनियरिंग के कई महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर बात की। उन्होंने रिजिड पेवमेंट और फ्लेक्सिबल पेवमेंट के डिजाइन के बारे जानकारी देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को मटीरियल की विशेषताओं के बारे में भी विस्तार से समझाया। साथ ही, डॉ. तारे ने ट्रैफिक इंजीनियरिंग के मुद्दे पर भी बातचीत की। डॉ. तारे ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की प्रस्तावना पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को इंसान के जीवन में सड़कों और यातायात के महत्व के विषय में बताया। शहरों में वाहनों की बढ़ती तादाद और यातायात की चुनौतियों के संबंध में डॉ. वंदना ने भविष्य के सिविल इंजीनियर्स को जागरूक किया। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पुराने तरीकों में किस तरह के बदलाव होने चाहिए, इस बारे में भी डॉ. तारे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सेमीनार के दौरान राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. जे.एल. राणा और राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन उपस्थित थे।.

 

 राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग पर विशेष लेक्चर का आयोजन - 22-01-2018                


 राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग पर विशेष लेक्चर का आयोजन - 22-01-2018                


 राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग पर विशेष लेक्चर का आयोजन - 22-01-2018                


 राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग पर विशेष लेक्चर का आयोजन - 22-01-2018                


 राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग पर विशेष लेक्चर का आयोजन - 22-01-2018