Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events

  • Vihan

  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

 

Current Event

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर Radharaman Institute of Pharmaceutical Sciences (RIPS) परिसर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई।
23-01-2026

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने ज्ञान, विद्या एवं सद्बुद्धि की देवी मां सरस्वती से उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  More Detail
Current Event

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
23-01-2026

जीवन का ये बसंत, खुशियां दे अनंत… बसंत पंचमी के पावन अवसर पर राधारमण कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे और ज्ञान, बुद्धि, विद्या व सद्बुद्धि की देवी मां सरस्वती से जीवन में सतत प्रगति की कामना की। 📚✨ मां सरस्वती की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान और सफलता का प्रकाश फैले।

  More Detail
Current Event

आज ग्राम सरवर में राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
22-01-2026

शिविर में संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. अभय अहिरवार (शल्यतंत्र), डॉ. गोविंद मोयल (पंचकर्म विशेषज्ञ), डॉ. दीपक परमार एवं नर्स पूनम वर्मा ने अपनी सेवाएँ प्रदान कर ग्रामीणजनों को आयुर्वेदिक परामर्श व उपचार दिया। इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिना खर्च के सही समय पर इलाज, रोगों की पहचान तथा आयुर्वेद के प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार का लाभ मिलता है। राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज द्वारा इससे पूर्व भी निरंतर ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनसे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। भविष्य में भी संस्थान समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  More Detail
Current Event

First year students of Radharaman Institute of Pharmaceutical Science (RIPS) visited Regional Science Centre today under their educational tour.
21-01-2026

The visit aims to introduce students with experimental knowledge related to science and technology and develop their curiosity, innovation and scientific approach. During the tour, students saw various interactive models, scientific experiments and exhibitions established at the Science Center, giving them the opportunity to practically understand the theoretical knowledge they learned in the classroom. This educational journey has been enlightening, inspiring and memorable for the students.

  More Detail
Current Event

Patients are being treated by Ayurvedic examination by Radharaman Ayurvedic Hospital at International Forest Fair organized in Bhopal.
18-12-2025

Patients are being treated by Ayurvedic examination by Radharaman Ayurvedic Hospital at International Forest Fair organized in Bhopal.

  More Detail
Current Event

इंदौर बना राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन
15-12-2025

भोपाल। राधारमण समूह के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंदौर की टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जबलपुर को 66 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर जबलपुर ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंदौर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इंदौर की ओर से दीपेंद्र ने मात्र 28 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। उनके अलावा तनय पाटीदार ने 36 रन, देव किशन यादव ने 22 रन और वेदांत सिंह ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबलपुर की टीम इंदौर के गेंदबाज़ों के सामने दबाव में नजर आई और पूरी टीम 12.1 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। जबलपुर की ओर से प्रशांत कुमार राम ने 46 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सके। इंदौर की गेंदबाज़ी बेहद प्रभावशाली रही, जहाँ दीपेंद्र ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि दिव्य कृष्ण मित्तल और तनय पाटीदार ने 3–3 विकेट लेकर जीत को सुनिश्चित किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपेंद्र को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. संजय भारद्वाज (द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित, गौतम गंभीर के कोच) और डॉ. मोहन सेन (कुलसचिव, RGPV) विशेष रूप से उपस्थित रहे। राधारमण समूह की ओर से ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी के लाहिरी सहित समूह के अन्य महाविद्यालयों के डायरेक्टर मौजूद रहे. अतिथियों ने विजेता इंदौर टीम और उपविजेता जबलपुर टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत या हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करता है। राधारमण समूह का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाए, ताकि हमारे छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकें।

  More Detail
Current Event

राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट इंदौर और जबलपुर ने सेमीफ़ाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह
14-12-2025

भोपाल। राधारमण समूह के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल मुकाबले आज बेहद रोमांचक रहे। दिन के दोनों सेमीफ़ाइनल मैचों में इंदौर और जबलपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफ़ाइनल मुकाबले में ग्वालियर और इंदौर की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ग्वालियर की टीम 14.5 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्वालियर की ओर से श्याम गुर्जर ने 24 रन और ‘मिस्टर 360’ निखिल ने 16 रन बनाए। इंदौर की ओर से कप्तान दीपेंद्र ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 2.5 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि तनय पाटीदार और रेहान अंसारी ने भी अहम विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंदौर की टीम ने दबाव के बावजूद संयमित बल्लेबाज़ी की और 12.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 77 रन बनाते हुए मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे सेमीफ़ाइनल मुकाबले में भोपाल और जबलपुर की टीमें भिड़ीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भोपाल की टीम 16 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। भोपाल की ओर से फैज़ान क़ादिर ने 25 रन और कप्तान मनन शर्मा ने 24 रन बनाए। जबलपुर की ओर से आयुष तिवारी और संयम गीते ने 2–2 विकेट लेकर भोपाल की पारी को समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जबलपुर की टीम ने सधी हुई बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और 11.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज़ी में अम्बर शर्मा ने 34 रन की प्रभावशाली पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में ग्वालियर और जबलपुर की जीत
13-12-2025

राधारमण ग्रुप के खेल मैदान पर आयोजित राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के क्वार्टर फाइनल चरण में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें ग्वालियर और जबलपुर टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जबलपुर ने सागर को 8 विकेट से हराया। सागर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। जवाब में जबलपुर ने मात्र 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्वालियर ने उज्जैन को 74 रनों से पराजित किया। ग्वालियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उज्जैन की टीम 16.5 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। ग्वालियर की ओर से गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। दोनों ही मुकाबले उच्च स्तरीय खेल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ संपन्न हुए। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

  More Detail
Current Event

राधारमण कॉलेज में फ्रेशर पार्टी | नए कदम, नया जोश 🎊 राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी
13-12-2025

राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए Fresher Party का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। आज के मुख्य अतिथि राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे मंच आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसी अवसर पर अध्यक्ष जी द्वारा डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरा कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और सकारात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ, जो राधारमण संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। 🏆 डांस प्रतियोगिता के विजेता: 💃 Solo Dance: Rehan Ahmed 🕺 Dual Dance: Prateek Tiwari एवं Rahul Vaishya 🔥 Group Dance: Avinash एवं ग्रुप सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई ✨ राधारमण परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। 🌟

  More Detail
Current Event

राधारमण विद्यार्थियों ने CSIR–AMPRI प्रशिक्षण में लिया भाग
13-12-2025

भोपाल — राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल साइंसेज़ (RIPS) के पाँच विद्यार्थियों ने CSIR–AMPRI, भोपाल द्वारा 8 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित Integrated Skill Initiative Program में भाग लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को शोध आधारित प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें राधारमण समूह की ओर से गुरुशरण कुमार, प्रियंशी पटेल, रत्नेश कुमार, अजय कुमार और शिवानी मेहरा ने सहभागिता की। पाँच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले उन्नत उपकरणों के साथ काम करने का अवसर मिला। अभ्यास सत्रों में गोनियोमीटर के माध्यम से कोण मापने की प्रक्रिया, मल्टीमीटर द्वारा विद्युत परीक्षण, हॉट एयर ओवन में सामग्री को नियंत्रित तापमान पर सुखाने की तकनीक और ऑटोलैब की सहायता से इलेक्ट्रोकेमिकल माप जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ शामिल रहीं। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने एचपीएलसी, डब्ल्यूडीएक्सआरएफ, इलेक्ट्रिकल थ्री-डी प्रिंटर, स्पिन कोटर और अल्ट्रासोनिक क्लीनर जैसे उपकरणों के संचालन और उनकी वैज्ञानिक उपयोगिताओं का भी विस्तृत अभ्यास किया। राधारमण समूह के चेयरमैन इंजीनियर संजीव सक्सेना ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे विद्यार्थियों ने CSIR–AMPRI के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बेहद उत्साह और सीखने की जिज्ञासा के साथ भाग लिया। राधारमण के विद्यार्थी आधुनिक शोध तकनीकों पर तेजी से पकड़ बना रहे हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल उनके कौशल में वृद्धि करते हैं, बल्कि उन्हें शोध, नवाचार और उद्योग जगत में प्रतिस्पर्धा के लिए भी अत्यंत सक्षम बनाते हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण- RGPV स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट
12-12-2025

इंदौर ने पहले दिन रीवा को 6 विकेट से हराया भोपाल, 12 दिसंबर राधारमण समूह के भव्य खेल मैदान में आज RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 की शानदार शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन राधारमण समूह के चेयरमैन इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर राधारमण समूह के सभी संस्थानों के निदेशक भी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस टूर्नामेंट में भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और उज्जैन की टीमें हिस्सा ले रही हैं. फाइनल मुकाबला 15 दिसंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में रीवा और इंदौर की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर रीवा ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 127 रन, 7 विकेट खोकर एक प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर खड़ा किया। रीवा की ओर से आर्यन सिंह ने 32 रन और दिव्यांश सोनी ने 25 रन की उपयोगी पारियाँ खेलीं। इंदौर की गेंदबाज़ी में दीपेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि तनय पाटीदार और श्रेयांश तिवारी को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर की टीम ने शानदार शुरुआत की और मैच को पूरी तरह नियंत्रित रखा। टीम ने 14.5 ओवर में 128 रन, 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाज़ी में कप्तान दीपेंद्र का बेहतरीन फॉर्म जारी रहा, जिन्होंने 24 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे। उनके अलावा दिव्यांश सोनी ने 25 रन तथा शुभ खत्री ने 17 रन का योगदान दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन — 37 रन और 3 विकेट — के लिए दीपेंद्र को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी की 86वीं जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन
12-12-2025

भोपाल। राधारमण ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी की 86वीं जयंती पर शुक्रवार को राधारमण परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जयंती कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थापक के आदर्शों और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करना रहा। सुबह संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। परिसर में हुए सुंदरकांड पाठ के दौरान कर्मचारियों, फ़ैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने उपस्थित रहकर सहभागिता की। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना, इंजीनियर प्रवीण सक्सेना तथा ग्रुप के सभी डायरेक्टर्स मौजूद रहे। ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा, ग्रुप के संस्थापक श्री राधारमण सक्सेना जी द्वारा स्थापित मूल्य ही राधारमण की पहचान हैं। हम उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल में अंतिम वर्ष के छात्रों हेतु ‘एडवांस ऑटोकैड’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान
08-12-2025

भोपाल: राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल के मैकेनिकल, सिविल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागों द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए इंडस्ट्री में एडवांस ऑटोकैड का उपयोग : 2D ड्राफ्टिंग से 3D डिज़ाइन तक विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता श्री सौरव कुमार (मैनेजिंग डायरेक्टर, ओरिजिन एक्स) रहे, जिन्होंने इंडस्ट्री में प्रचलित आधुनिक ड्राफ्टिंग तकनीकों, आर्किटेक्चरल एवं स्ट्रक्चरल डिज़ाइन के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन निम्न विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में किया गया— • डॉ. पराग मिश्रा, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग • प्रो. के. जी. किरार, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग • प्रो. वरुण प्रताप सिसोदिया, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग संस्थान ने अपने विशिष्ट नेतृत्व — डॉ. पी. के. लहरी (ग्रुप डायरेक्टर), डॉ. अजय सिंह (डायरेक्टर, RITS) एवं डॉ. एस. बी. खरे (डीन, एडमिन.) — का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन से उद्योग-संलग्न तकनीकी शिक्षा को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। व्याख्यान के समन्वय में प्रो. आशीष वर्मा, प्रो. अरहम जावेद, प्रो. भागवत द्विवेदी एवं प्रो. परवीन बानो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संकाय सदस्यों एवं छात्र-स्वयंसेवकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शैक्षणिक गतिविधि से छात्रों को उद्योग-केंद्रित डिज़ाइन कौशल विकसित करने में विशेष लाभ प्राप्त हुआ। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) निरंतर ऐसे प्रयासों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा की उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है।

  More Detail
Current Event

राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ फ़ार्मास्यूटिकल साइंसेज़ (RIPS) के विद्यार्थियों की उपलब्धि
08-12-2025

हमारे संस्थान के होनहार विद्यार्थी वर्तमान में CSIR-AMPRI, भोपाल द्वारा आयोजित Integrated Skill Initiative Program (08–12 दिसम्बर 2025) में भाग ले रहे हैं। इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राधारमण समूह से निम्न विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं: Gurusharan Kumar, Priyanshi Patel, Ratnesh Kumar, Ajay Kumar, Shivani Mehra राधारमण परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे विद्यार्थी उन्नत तकनीकों और शोध आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से अपने ज्ञान और कौशल को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

  More Detail
Current Event

ओरिएंटल कॉलेज बना राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन फाइनल में यूआईटी–आरजीपीवी को 47 रन से हराया
28-11-2025

भोपाल। राधारमण समूह के क्रिकेट मैदान पर आज आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें ओरिएंटल कॉलेज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यूआईटी–आरजीपीवी को 47 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन ओरिएंटल की सटीक गेंदबाज़ी और संयमित बल्लेबाज़ी ने उन्हें विजेता बना दिया। फाइनल मुकाबले की शुरुआत में यूआईटी–आरजीपीवी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। ओरिएंटल कॉलेज ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन का मज़बूत और प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंश पुरोहित ने 30 रन की पारी खेली, जबकि प्रियांशु आचार्य ने 26 रन बनाए। आयुष्मान सिंह ने 12 गेंदों पर 16 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम के रन रेट को बढ़ाया। अतिरिक्त 22 रन भी टीम के कुल स्कोर में अहम साबित हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूआईटी–आरजीपीवी की टीम ओरिएंटल की कसी हुई गेंदबाज़ी के आगे संघर्ष करती दिखी और पूरी टीम 18.3 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज़ी में कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। वरुण कोस्थे ने 12 रन और श्रेयांश मिश्रा ने 9 रन बनाए, लेकिन रन गति हमेशा दबाव में रही। ओरिएंटल कॉलेज की ओर से गेंदबाज़ों ने कमाल किया। हिमांशु मिश्रा ने 4 ओवर में मात्र 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए — उनका यह शानदार स्पेल पूरे फाइनल की दिशा तय करने वाला साबित हुआ। उनके अलावा विशाल मीणा ने 2 विकेट, संकल्प शिव ने 2 विकेट, और श्रेयांश मिश्रा ने भी 2 विकेट लेकर यूआईटी–आरजीपीवी को बड़े अंतर से रोक दिया। तेज़ शुरुआत में ही मनस सोनी ने फ़ैज़ान क़ादिर को पहली गेंद पर आउट कर दबाव बना दिया था। ओरिएंटल की ओर से शानदार गेंदबाज़ी और लयबद्ध टीम प्रदर्शन को देखते हुए हिमांशु मिश्रा को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट यूआईटी–आरजीपीवी और ओरिएंटल ने फाइनल में बनाई जगह
27-11-2025

भोपाल। राधारमण समूह के खेल मैदान पर आज आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें यूआईटी–आरजीपीवी और ओरिएंटल कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज के मुकाबलों के दौरान अतिथि के रूप में वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पहले सेमीफ़ाइनल में राधारमण समूह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और निर्धारित 20 ओवर में 135 रन, 6 विकेट खोकर अच्छा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनिश रे (36 रन), कप्तान विवेक (28 रन) और राज सिंह (18 रन) उल्लेखनीय बल्लेबाज़ रहे। गेंदबाज़ी में यूआईटी–आरजीपीवी के फैज़ान क़ादिर, अमजद खान और हिमांश मेवाड़ा ने 2–2 विकेट लेकर राधारमण की प्रगति पर रोक लगाई। जवाब में यूआईटी–आरजीपीवी ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 16.4 ओवर में 137 रन, 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाज़ी में फैज़ान क़ादिर ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, अदित्य ने मात्र 10 गेंदों में 23 रन ठोके और स्रजल शर्मा ने 22 रन जोड़े। दूसरे सेमीफ़ाइनल में ट्रूबा और ओरिएंटल कॉलेज आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ट्रूबा की टीम 19 ओवर में 88 रन, सभी विकेट खोकर आउट हो गई। टीम की ओर से माजिद (16 रन) और आदिल (15 रन) प्रमुख रन स्कोरर रहे। ओरिएंटल की गेंदबाज़ी में मनस सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि संकल्प शिव ने 2 विकेट और हिमांशु मिश्रा ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओरिएंटल कॉलेज ने कप्तान मनन शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाज़ी से मैच को एकतरफा बना दिया। ओरिएंटल ने मात्र 10.1 ओवर में 92 रन, 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से फाइनल में प्रवेश किया।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रूबा ने एल.एन.सी.टी. को 17 रनों से हराया – ध्रुव सिंह बने मैन ऑफ द मैच
26-11-2025

भोपाल। राधारमण समूह के खेल परिसर में आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत आज खेले गए क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में ट्रूबा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एल.एन.सी.टी. (LNCT) को 17 रनों से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ट्रूबा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 113 रन, 8 विकेट खोकर एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुमित पटेल ने 30 रन, उत्कर्ष पांडे ने 27 रन (16 गेंद) और कप्तान अमित ठाकुर ने 21 रन का योगदान दिया। एल.एन.सी.टी. की ओर से योगेश पालीवाल और श्रेयान्श राजपूत ने क्रमशः 2 और 1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एल.एन.सी.टी. की शुरुआत धीमी रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। निर्धारित 20 ओवर में टीम 96 रन, 5 विकेट ही बना सकी और 17 रनों से मुकाबला हार गई। बल्लेबाज़ी में सुमित पटेल ने 56 गेंदों पर 30 रन, जबकि श्रेयान्श राजपूत ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए। ट्रूबा की जीत में सबसे बड़ा योगदान टीम के घातक गेंदबाज़ ध्रुव सिंह का रहा, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से मैच का रुख पलट दिया। ध्रुव सिंह ने 4 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाज़ों को टिकने नहीं दिया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट राधारमण और यू आई टी आरजीपीवी पहुंचे सेमी फाइनल में
24-11-2025

भोपाल। राधारमण समूह के खेल परिसर में सोमवार को आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले खेले गए, जिनमें राधारमण समूह (RGI) और यूआईटी–आरजीपीवी ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लोकेश (एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रीवा), डॉ. प्रोनब कुमार लाहिरी (ग्रुप डायरेक्टर, RGI) और डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी (वाइस प्रिंसिपल, राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज) ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। _____ राधारमण समूह की 76 रन से जीत, कप्तान विवेक गिरी बने मैन ऑफ द मैच क्वार्टर फ़ाइनल में राधारमण समूह ने JNCT को 76 रन से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राधारमण समूह ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन नौ विकेट पर का सशक्त स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरमान ने 22 गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि कप्तान विवेक गिरी ने 15 गेंदों पर 25 रन की तेज़ पारी खेलते हुए टीम की स्कोरबोर्ड गति बढ़ाई। गेंदबाज़ी में भी कप्तान विवेक गिरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये और विपक्षी बल्लेबाज़ों को लगातार दबाव में रखा। उनके नेतृत्व में राधारमण की गेंदबाज़ी लाइनअप ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए JNCT को 13.5 ओवर में 70 रन सभी विकेट खोकर सस्ते में समेट दिया। बैटिंग और बॉलिंग—दोनों मोर्चों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विवेक गिरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। __ यूआईटी–आरजीपीवी की सात विकेट से प्रभावी जीत दूसरे मैच में टी.आई.टी. और यूआईटी–आरजीपीवी की टीमें आमने-सामने थीं। टी.आई.टी. ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 114 रन सभी विकेट खोकर बनाए। सुजीत कुमार ने 30 रन और किरटी कुमार तिवारी ने 24 रन का योगदान दिया। जवाब में यूआईटी–आरजीपीवी की टीम ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और 12.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बनाते हुए मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। फ़ैज़ान क़ादिर ने 36 गेंदों पर 71 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए टी.आई.टी. के गेंदबाज़ों को पूरी तरह असहज कर दिया। गेंदबाज़ी में कप्तान भरत असनानी ने चार विकेट लेकर जीत की मजबूत नींव रखी।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ओरिएंटल और एल.एन.सी.टी. ने दर्ज की शानदार जीत
23-11-2025

भोपाल। राधारमण समूह के खेल मैदान पर आज राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के मुकाबले खेले गए, जिनमें ओरिएंटल कॉलेज और एल.एन.सी.टी. (LNCT) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी जीत पक्की की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मैदान पर मौजूद रहे। दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज का सामना एस.ए.टी.आई. (S.A.T.I.) से हुआ। टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनने वाली एस.ए.टी.आई. के खिलाफ ओरिएंटल कॉलेज ने 19.3 ओवर में 123 रन, सभी विकेट गिरने से पहले बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने 21 रन, अंश पुरोहित ने 20 रन और मनस सोनी ने तेज़ 18 रन की अहम पारियाँ खेलीं। जवाब में एस.ए.टी.आई. की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर में 95 रन, 9 विकेट खोकर ही बना सकी, जिससे ओरिएंटल कॉलेज ने मुकाबला 28 रनों से जीत लिया। गेंदबाज़ी में ओरिएंटल की ओर से अभिषेक ने 3 विकेट, सौरभ सिंह ने 2 विकेट और विशाल मीणा ने भी 2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाए रखा। इस जीत के साथ ओरिएंटल कॉलेज सेमीफाइनल में पहुँच गया। _____ दूसरा मैच (सुपर नॉकआउट): एल.एन.सी.टी. की 32 रनों से धमाकेदार जीत दूसरे सुपर नॉकआउट मुकाबले में एल.एन.सी.टी. (LNCT) और बंसल कॉलेज आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एल.एन.सी.टी. ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन, 9 विकेट खोकर बनाए। टीम के लिए रोहन ने शानदार 50 रन, अभिनीत गौर ने 36 रन, और अमित परदेशी ने 28 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंसल कॉलेज की टीम 18.5 ओवर में 114 रन, 9 विकेट तक ही पहुँच सकी और एल.एन.सी.टी. ने मैच 32 रनों से अपने नाम किया। गेंदबाज़ी में विष्णु बागड़ी और हृषभ सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3–3 विकेट झटके, जबकि प्रियंशु रमोशी ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - राधारमण कॉलेज और ओरिएंटल कॉलेज ने दर्ज की दमदार जीत
22-11-2025

भोपाल. राधारमण समूह के खेल मैदान पर आज राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 (सुपर नॉकआउट) के मुकाबलों ने रोमांच का नया स्तर छू लिया। दिन के पहले मैच में राधारमण कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मित्तल कॉलेज को 82 रनों से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज ने सिस्टेक-जी को *54 रनों से पराजित करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की। मुकाबलों से पूर्व डॉ. अजय कुमार सिंह (डायरेक्टर, RITS)* और *एस. बी. खरे (डीन एडमिनिस्ट्रेशन, RGI)* ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। पहले मुकाबले में राधारमण कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में *149/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नियाज़ अंसारी ने शानदार 54 रन*, जबकि *शमशाद और राज सिंह* ने *21–21 रन का बेहतरीन योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मित्तल कॉलेज की टीम राधारमण कॉलेज की सटीक गेंदबाज़ी के सामने पूरी तरह दबाव में रही और 11.4 ओवर में 67 रन पर ही सिमट गई। राधारमण कॉलेज की ओर से कप्तान विवेक ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट* चटकाए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया उनके अलावा *अरमान और भूमिक प्रजापति ने 2–2 विकेट लेकर जीत को और भी निर्णायक बना दिया। दूसरे मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज और सिस्टेक-जी आमने-सामने थे। टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुनने वाली सिस्टेक-जी के विरुद्ध ओरिएंटल कॉलेज ने 15 ओवर में 123/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मनन शर्मा ने तेज़ 34 रन, *अंश पुरोहित ने 25 रन, और प्रियांशु आचार्य* ने 18 रन जोड़े। जवाब में सिस्टेक-जी की टीम ओरिएंटल की गेंदबाज़ी के आगे टिक न सकी और *14.2 ओवर में 69 रन पर ही ऑलआउट हो गई। गेंदबाज़ी में गौतम ने सिस्टेक-जी की पारी को हिलाते हुए 3 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट* झटके, जबकि *श्रेयांश मिश्रा* ने 3 विकेट, और हिमांशु मिश्रा व संकल्प शिव ने 2–2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया। ओरिएंटल कॉलेज ने यह मुकाबला 54 रनों से जीत लिया। राधारमण समूह के खेल परिसर में खेले गए ये दोनों मुकाबले टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा को और तीव्र बनाते हुए आगामी मैचों के लिए उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 NEXT