Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events

  • Vihan

  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

 

Current Event

राधारमण में ब्लॉकचेन की शुरुआत विषय पर संगोष्ठी आयोजित
24-05-2025

राधारमण में ब्लॉकचेन की शुरुआत विषय पर संगोष्ठी आयोजित भविष्य की डिजिटल क्रांति को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा Hack Tour India के सहयोग से आज ब्लॉकचेन की शुरुआत: विकेन्द्रीकृत तकनीक पर एक इंटरएक्टिव सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अनिरुद्ध सिंह चौहान और जतिन साहिजवानी उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने ब्लॉकचेन तकनीक की बारीकियों, इसके वर्तमान उद्योग में उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को यह समझाया कि किस प्रकार विकेन्द्रीकृत तकनीक आने वाले समय में डिजिटल दुनिया को नया स्वरूप देने वाली है। सत्र के दौरान एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा लक्ष्य छात्रों को तकनीकी दुनिया की नवीनतम और क्रांतिकारी अवधारणाओं से परिचित कराना है। ब्लॉकचेन जैसी तकनीकें न केवल भविष्य का निर्माण कर रही हैं, बल्कि छात्रों को नए करियर विकल्पों के लिए तैयार भी कर रही हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम उनके तकनीकी दृष्टिकोण को समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  More Detail
Current Event

Celebrating Excellence at RGI, Bhopal. A big shoutout to our brilliant Diploma 3rd Semester Toppers.
23-05-2025

Celebrating Excellence at RGI, Bhopal. A big shoutout to our brilliant Diploma 3rd Semester Toppers. Your hard work and determination continue to inspire. Keep soaring high. 📍 Radharaman Group of Institutes, Bhopal 📞 Toll-Free: 18002700660

  More Detail
Current Event

Proud Moment at RGI, Bhopal Congratulations to our brilliant Diploma 1st Semester Toppers.
23-05-2025

Proud Moment at RGI, Bhopal Congratulations to our brilliant Diploma 1st Semester Toppers. Your dedication and excellence make us proud. Keep reaching for the stars. 📍 Radharaman Group of Institutes, Bhopal 📞 Toll-Free: 18002700660

  More Detail
Current Event

राधारमण इंटरस्टेट डांस कंपटीशन में संस्कृति और कला का अद्भुत संगम!
23-05-2025

राधारमण इंटरस्टेट डांस कंपटीशन में संस्कृति और कला का अद्भुत संगम! इस भव्य आयोजन में राधारमण समूह के अध्यक्ष माननीय श्री राधारमण सक्सेना जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर, नारी शक्ति और देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों को हार्दिक बधाई इस सफल आयोजन के लिए, जिसमें बच्चों की प्रतिभा को मंच मिला और भारतीय संस्कृति की छाप देखने को मिली।

  More Detail
Current Event

राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के डिप्लोमा के छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन
22-05-2025

राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के डिप्लोमा के छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने पॉलीटेक्निक सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर में शानदार प्रदर्शन किया है। यह डिप्लोमा परीक्षा राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई थी। प्राप्त परीक्षा परिणामों के अनुसार इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विषय में 7.56 एसजीपीए के साथ पीयूष मालवी ने कॉलेज की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 6.72 एसजीपीए हासिल कर अलीम आलम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिविल इंजीनियरिंग में मोहम्मद अमानुल्लाह ने 7.24 एसजीपीए अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 6.92 एसजीपीए के साथ अंकित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में अफाक आलम ने 7.92 एसजीपीए हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामेंद्र कुमार 7.8 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार अनिसुर रहमान 7.36 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे। राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  More Detail
Current Event

राधारमण नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
17-05-2025

राधारमण नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल (म.प्र.) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान की प्राचार्य डॉ. प्रो. वेनिस एम. डेविड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रातीबड़ में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर रक्तचाप को सही तरीके इसे नियंत्रित करें और लंबा जीवन जिएं विषय पर प्रस्तुति दी गई, जिसका उद्देश्य उच्च रक्तचाप की रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार के प्रति आमजन में जागरूकता लाना था। इस कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और रोगियों की उच्च रक्तचाप की जांच भी की। साथ ही उन्होंने इसके कारण, लक्षण, निवारक उपाय और उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नेहा भारती, प्रो. अंकिता एस. एंड्रयूज, प्रो. अनूप सोलंकी, सुश्री श्वेता राय (सहायक प्रोफेसर), सुश्री श्रद्धा यादव, सुश्री प्रीति एम, सुश्री वेरोनिका, सुश्री सोनाक्षी एवं सुश्री महिमा (नर्सिंग ट्यूटर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार (बीएमओ) एवं डॉ. अनुकृति सिंह (चिकित्सा अधिकारी), पीएचसी रातीबड़ भी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों द्वारा मिले फीडबैक से यह स्पष्ट हुआ कि यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी और जानकारीपूर्ण रहा। इस मौके पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना जी ने कहा: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राधारमण ग्रुप की यह पहल सराहनीय है। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य संवाद न सिर्फ ज्ञानवर्धक था, बल्कि सामाजिक जागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी बना। हमारा संस्थान सदैव समाज सेवा और जनहित के ऐसे प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है।

  More Detail
Current Event

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर शैक्षणिक भ्रमण
17-05-2025

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 14 मई 2025 को राधारमण ग्रुप के प्रथम वर्ष के छात्रों ने श्यामला हिल्स स्थित रीजनल साइंस सेंटर, भोपाल का भ्रमण किया। यह भ्रमण अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और संग्रहालयों के महत्व से रूबरू कराना था। इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्रों ने विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडलों, प्रयोगों और प्रदर्शनियों को देखा तथा संग्रहालय के शैक्षणिक पहलुओं को करीब से समझा। राधारमण ग्रुप निरंतर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित करता रहता है।

  More Detail
Current Event

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे
13-05-2025

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे मनाया गया। इस अवसर पर बी.एससी. नर्सिंग (2024-25) के छात्रों ने एक प्रभावशाली पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन, उनके योगदान और इस वर्ष की थीम हमारी नर्सें। हमारा भविष्‍य। नर्सों की देखभाल से अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत होती है। को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मरियम सोनी, मैट्रन, हमीदिया हॉस्पिटल, भोपाल एवं श्रीमती सुसम्मा अब्राहम, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, हमीदिया हॉस्पिटल रहीं। उन्होंने नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं। वे मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि उनके अधिकारों की भी रक्षा करती हैं। उनका समर्पण और करुणा ही उन्हें विशेष बनाता है। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा नर्सिंग कोई साधारण पेशा नहीं है, यह सेवा, सहानुभूति, समर्पण और सतत दक्षता का पर्याय है। नर्सें केवल रोगियों की देखभाल नहीं करतीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाने की सबसे मजबूत कड़ी भी होती हैं। आज के दौर में जब हेल्थकेयर सेक्टर वैश्विक अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, तब नर्सों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी नर्सिंग सेवा को श्रद्धांजलि दी। इस सफल आयोजन के लिए संस्थान की प्राचार्या और फैकल्टी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  More Detail
Current Event

राधारमण में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
10-05-2025

राधारमण में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान छात्रों को मिली भविष्य की तकनीक की गहन जानकारी भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक सीएसई छात्रों के लिए जनरेटिव एआई विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम पहलुओं पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के वक्ता मिरैकल आईटी ग्रुप के एआई विशेषज्ञ गौरव नेमा थे जिन्होंने जनरेटिव एआई के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जनरेटिव एआई वर्तमान समय में टेक्स्ट जनरेशन, इमेज सिंथेसिस और ऑटोमेशन जैसे अनुप्रयोगों के माध्यम से उद्योगों को नए रूप में ढाल रहा है। उन्‍होंने छात्रों को एआई के प्रमुख सिद्धांतों, भविष्य के लिए आवश्यक कौशल और शोध की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समूह के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने अपने उदबोधन में छात्रों को नवाचार और उभरती तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हमारे छात्र भविष्य की तकनीकों से न केवल परिचित हों, बल्कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करें। जनरेटिव एआई पर यह व्याख्यान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।

  More Detail
Current Event

राधारमण के छात्रों ने लहराया परचम
09-05-2025

राधारमण के छात्रों ने लहराया परचम भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने पॉलीटेक्निक सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर में शानदार प्रदर्शन किया है। यह परीक्षा राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई थी। प्राप्त परीक्षा परिणामों के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में 7.88 एसजीपीए के साथ सुखसागर बार्डे ने कॉलेज की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अनूप कुमार प्रजापति 7.64 एसजीपीए हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कुष्मेश कुमार पांडे 7.6 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सिविल इंजीनियरिंग में दीपक कुमार ने 8.4 एसजीपीए अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विषय में मोहित पंडाग्रे ने 8.29 एसजीपीए हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुगंधा कुमारी 8.14 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार धीरज कुमार कुमार 8 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे। राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  More Detail
Current Event

राधारमण में व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
05-05-2025

राधारमण में व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन भोपाल। राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा विगत दिवस एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित था। सेमिनार में विशेषज्ञ के रूप में आये विकास पटेल ने व्यक्तित्व विकास, स्पोकन इंग्लिश, कॉम्पिटिटिव इंग्लिश, सॉफ्ट स्किल्स और बॉडी लैंग्वेज के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री पटेल ने बताया कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में तकनीकी ज्ञान से नौकरी तो मिल सकती है, लेकिन व्यक्ति की पहचान, नेतृत्व क्षमता और दीर्घकालिक सफलता उसके व्यक्तित्व पर निर्भर करती है। उन्होंने आत्म-जागरूकता, प्रभावी संप्रेषण (कम्युनिकेशन स्किल्स), भावनात्मक बुद्धिमत्ता (इमोशनल इंटेलिजेंस) और सकारात्मक दृष्टिकोण (पॉजिटिव एटीट्यूड) को सफलता के लिए आवश्यक गुण बताया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और कार्यशाला के दौरान श्री पटेल से अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने कहा: हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है। ऐसे सेमिनार युवाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व और संप्रेषण जैसे गुणों से सुसज्जित करते हैं, जो उनके भविष्य को उज्जवल बनाते हैं।

  More Detail
Current Event

RITS Proud Moment! Congratulations, Arvind Kumar! (B.Tech CSE, 4th Year)
05-04-2025

RITS Proud Moment! Congratulations, Arvind Kumar! (B.Tech CSE, 4th Year) You have made RITS proud by securing 681 marks in GATE 2025! Your hard work, dedication, and perseverance have led to this incredible achievement. May your success inspire many more students to reach new heights! #GATE2025 #RITS #ProudMoment #StudentAchievement #Success

  More Detail
Current Event

राधारमण में साइबर अपराध पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
29-03-2025

राधारमण में साइबर अपराध पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल: राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस मुख्यालय, भोपाल के उप पुलिस अधीक्षक (CID) प्रदीप मिश्रा थे, जो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 5 के 25 लाख विजेता रह चुके हैं और KBC-8 में विशेषज्ञ पैनल के सदस्य के रूप में भी शामिल रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और वक्ता महेश श्रीवास्तव ने डिजिटल दुनिया में मौजूद खतरों और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की। कार्यशाला में छात्रों को साइबर अपराध, फिशिंग अटैक, डॉक्यूमेंट्री फ्रॉड, एथिकल हैकिंग, और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदीप मिश्रा ने बताया कि साइबर सुरक्षा आज के दौर में सिर्फ आईटी पेशेवरों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, पहचान की चोरी और डिजिटल फर्जीवाड़े से बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। विशेषज्ञ महेश श्रीवास्तव ने डिजिटल दुनिया में मौजूद खतरों और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने साइबर सुरक्षा के नवीनतम तरीकों और एथिकल हैकिंग के महत्व को भी समझाया। कार्यशाला के दौरान छात्रों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने उनके समाधान सुझाए। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा कि, "डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। हमारा संस्थान विद्यार्थियों को सिर्फ तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराता है। इस तरह की कार्यशालाएं हमारे छात्रों को न केवल जागरूक करती हैं, बल्कि उन्हें डिजिटल खतरों से बचने और सुरक्षित रहने की प्रेरणा भी देती हैं।" कार्यशाला के समापन पर छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

  More Detail
Current Event

राधारमण में ऊर्जा उत्पादन एवं वितरण में प्रगति विषय पर व्याख्यान
17-03-2025

राधारमण में ऊर्जा उत्पादन एवं वितरण में प्रगति विषय पर व्याख्यान भोपाल: राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऊर्जा उत्पादन एवं वितरण में प्रगति विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस सत्र में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम नवाचारों, ऊर्जा भंडारण के हालिया रुझानों, वितरित ऊर्जा संसाधनों तथा पावर सेक्टर में तकनीकी उन्नयन की गहन जानकारी दी गई। इस व्याख्यान के प्रमुख वक्ता सतीश चंद्र तिवारी, प्रबंधक, म. प्र. विद्युत मंडल (MPEB), भोपाल थे। उन्होंने ऊर्जा उत्पादन और वितरण में हो रहे तकनीकी परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों को इस क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में राधारमण समूह की ओर से ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहिरी, डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह और डॉ. सबीना मुबीन उपस्थित रहे। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, राधारमण समूह तकनीकी शिक्षा को उद्योग-उन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह व्याख्यान छात्रों को ऊर्जा उत्पादन एवं वितरण की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने और उनके व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करने में सहायक होगा। भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक सत्रों का आयोजन किया जाता रहेगा जिससे हमारे छात्र उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।

  More Detail
Current Event

राधारमण परिवार में होली का रंगारंग उत्सव!
12-03-2025

राधारमण परिवार में होली का रंगारंग उत्सव! राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति में समूह परिसर में फूलों की होली के साथ हर्षोल्लासपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया। संगीत, रंग और सौहार्द के इस आयोजन में राधारमण परिवार के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक उल्लास ने इस पर्व को और भी खास बना दिया। होली के इस पावन अवसर पर राधारमण परिवार की ओर से सभी को रंगों भरी शुभकामनाएं!

  More Detail
Current Event

#Vihan_2025 fashion show राधारमण विहान फेस्ट में आयोजित हुआ भव्य फैशन शो, विजेताओं की रही शानदार प्रस्तुति
08-03-2025

#Vihan_2025 fashion show राधारमण विहान फेस्ट में आयोजित हुआ भव्य फैशन शो, विजेताओं की रही शानदार प्रस्तुति भोपाल। राधारमण ग्रुप द्वारा आयोजित राधारमण विहान फेस्ट में फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम्स पर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतियोगिता में पारंपरिक, वेस्टर्न, फ्यूजन और हैलोवीन थीम के तहत अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य विजेता घोषित किए गए: - Mr. RGI - दिव्यदीप पिपलाजे - Miss RGI - दिव्या बरास्कर थीम आधारित अन्य विजेता इस प्रकार रहे: - Mr. Traditional - सतेंद्र महोदया - Miss Traditional - अर्चना प्रजापति - Mr. Western - आदर्श (RITS) - Miss Western - हर्षनी (REC) - Mr. Fusion - अश्मित सोनी - Miss Fusion - वैदेही - Mr. Halloween - अभिषेक कुमार वर्मा - Miss Halloween - स्नेहा शर्मा प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। इस अवसर पर निर्णायकों और दर्शकों ने विजेताओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने व्यक्तित्व का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। इस आयोजन ने न केवल छात्रों के टैलेंट को मंच प्रदान किया, बल्कि उनकी रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल को भी निखारने का अवसर दिया।

  More Detail
Current Event

राधारमण विहान फेस्ट का शानदार आगाज, स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया उद्घाटन, तीन दिवसीय महोत्सव में प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह
06-03-2025

राधारमण विहान फेस्ट का शानदार आगाज, स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया उद्घाटन, तीन दिवसीय महोत्सव में प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा, राधारमण समूह द्वारा आयोजित यह महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप आफ इन्सटीट्युशंस के वार्षिक उत्सव विहान में हुए सिंगिंग कॉम्पिटिशन
06-03-2025

राधारमण ग्रुप आफ इन्सटीट्युशंस के वार्षिक उत्सव विहान में हुए सिंगिंग कॉम्पिटिशन में एक से बढ़कर एक धमाकेदार प्रस्तुतियां स्टूडेंट्स के द्वारा दी गयीं जिसमें आयुर्वेद के प्रथम वर्ष की छात्रा ने सोलो सांग फीमेल कैटेगरी में शिवी दीक्षित विजेता रहीं और कृष्णाली उपविजेता रहीं, डुएट सोंग में भी आयुर्वेद कॉलेज की शिवी दीक्षित ने सहपाठी सिद्धेश पाटिल के साथ मिलकर धूम मचाई और प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं फार्मेसी कॉलेज के शादाब खान और ऋषि साहू द्वितीय स्थान पर रहे । मेल कैटेगरी सोलो सोंग में फार्मेसी कॉलेज के छात्र देवेन ने प्रथम तथा ऋषि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । सभी सिंगिंग प्रतिभागियों को फैकल्टी म्युजिक कॉर्डिनेटर्स डाॅ. गोविंद मोयल, डाॅ. सोमन कुमार पाडा, डाॅ. ललिता निंगवाल, डाॅ. दीपा श्रीवास्तव, प्रो. नीलिमा शर्मा और डाॅ. शशिकांत जायसवाल ने कठोर परिश्रम के द्वारा तैयार किया ।

  More Detail
Current Event

राधारमण विहान फेस्ट का शानदार आगाज, साहिल सोलंकी की धमाकेदार परफॉर्मेंस पर झूमें दर्शक स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया उद्घाटन
06-03-2025

राधारमण विहान फेस्ट का शानदार आगाज, साहिल सोलंकी की धमाकेदार परफॉर्मेंस पर झूमें दर्शक स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया उद्घाटन, तीन दिवसीय महोत्सव में प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह भोपाल। राधारमण समूह के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव विहान 2024 का भव्य शुभारंभ आज समूह के रातीबड़ स्थित परिसर में हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा, राधारमण समूह द्वारा आयोजित यह महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।" साहिल सोलंकी की म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने मचाई धूम पहले दिन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक साहिल सोलंकी की धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस रही। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा परिसर तालियों और सीटियों से गूंज उठा। साहिल ने एक के बाद एक कई शानदार गीत प्रस्तुत किए, जिसमें दमादम मस्त कलंदर और उनके खुद के गाए रीमेक बॉलीवुड सॉन्ग दिल ले गई कुड़ी (फिल्म Sweety Weds NRI) जैसे सुपरहिट गाने शामिल थे। जैसे ही साहिल ने दमादम मस्त कलंदर गाना शुरू किया, पूरा दर्शक वर्ग झूम उठा। सैकड़ों छात्र-छात्राएं मोबाइल फ्लैश जलाकर ताल से ताल मिलाते नजर आए। उनकी ऊर्जा और दमदार आवाज ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे समां पूरी तरह संगीतमय हो गया। तीन दिवसीय महोत्सव में दिखेगा प्रतिभा का जलवा विहान 2024 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आर्ट्स विला, कल्चरल और टेक्निकल सेगमेंट में आयोजित की जाएंगी। पहले दिन की शुरुआत में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, सिंगिंग और लैन गेमिंग जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, विहान केवल एक फेस्ट नहीं, बल्कि छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर है। यह देखकर खुशी होती है कि हर साल इसमें छात्रों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। साहिल सोलंकी की परफॉर्मेंस ने पहले ही दिन इस आयोजन को यादगार बना दिया है। आने वाले दो दिन और भी रोमांचक होने वाले हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स में विहान स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी और गली क्रिकेट में दिखा रोमांचक प्रदर्शन
05-03-2025

राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स में विहान स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी और गली क्रिकेट में दिखा रोमांचक प्रदर्शन भोपाल, 05 मार्च: राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स, रातीबड़ में आयोजित तीन दिवसीय विहान स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, गली क्रिकेट और शॉट पुट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के इस अंतिम चरण में छात्रों ने जबरदस्त ऊर्जा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कबड्डी फ़ाइनल में आयुर्वेद टीम और आर.आई.पी.एस. टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें आयुर्वेद टीम ने 29-24 के स्कोर से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीम में सिद्धेश (कप्तान), रचित, शुभम सोलंकी, मनोज बिरला, अमन, पंकज लोधी और अनिमेश शामिल थे। गली क्रिकेट प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बालिका वर्ग में तीन टीमों ने भाग लिया, जिसमें परफेक्ट पिच टीम ने 77 रनों के साथ जीत दर्ज की। इस टीम की कप्तान शिवी दीक्षित को वुमन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। उपविजेता टीम गली चैंपियंस रही, जिसकी कप्तान समिया पठान थीं, और उनकी टीम ने कुल 76 रन बनाए। बालक वर्ग में आठ टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें आरजीआई टाइटंस टीम ने 90 रनों के साथ खिताबी जीत हासिल की। इस टीम के कप्तान सार्थक बाला थे, जबकि बीएएमएस 23-24 बैच टीम 35 रनों के साथ उपविजेता रही। मैन ऑफ़ द मैच का खिताब आरजीआई टाइटंस के शिवम कुमार को मिला। शॉट पुट पुरुष वर्ग में आरआईटीएस के शाहिद खान विजेता रहे जबकि आरएएमसीआरएच के रवीन्द्र पटेल अप विजेता रहे। महिला वर्ग में आर ए एम सी आर एच की आकांक्षा जायसवाल विनर रहीं जबकि इसी कॉलेज की तनुश्री चौधरी रनर अप रहीं। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने कहा, विहान स्पोर्ट्स प्रतियोगिता छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। खेलों से टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व कौशल विकसित होते हैं, जो उनके जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होते हैं। कबड्डी और गली क्रिकेट में छात्रों का उत्साह और समर्पण सराहनीय रहा। मैं सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे अपने खेल कौशल को और निखारते रहेंगे।

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 NEXT