Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events

  • Vihan

  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

 

Current Event

राधारमण परिवार के सदस्य श्री विशाल गुप्ता जी एवं राजीव मालवीय जी को मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान अवार्ड ज्योतिर्मयी 2021 से सम्मानित किया गया
19-10-2021

राधारमण परिवार के सदस्य श्री विशाल गुप्ता जी एवं राजीव मालवीय जी को शिक्षा के क्षेत्र में आपने अमूल्य योगदान के लिए मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान अवार्ड ज्योतिर्मयी 2021 से सम्मानित किया गया यह अवार्ड मध्य प्रदेश के गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा एवं नव दुनिया की टीम द्वारा दिया गया

  More Detail
Current Event

नवदुनिया के प्रतिष्ठित ज्योतिर्मय सम्मान समारोह 2021 में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री माननीय नरोत्तम मिश्रा जी ने राधा रमण ग्रुप के चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेनानवदुनिया
18-10-2021

नवदुनिया के प्रतिष्ठित ज्योतिर्मय सम्मान समारोह 2021 में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री माननीय नरोत्तम मिश्रा जी ने राधा रमण ग्रुप के चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेनानवदुनिया के प्रतिष्ठित ज्योतिर्मय सम्मान समारोह 2021 में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री माननीय नरोत्तम मिश्रा जी ने राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना को शिक्षा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया

  More Detail
Current Event

आरयना सक्सेना की पुस्तक ’अमिडस्ट द डाउनपोर’ का विमोचन संपन्न
10-10-2021

आरयना सक्सेना की पुस्तक ’अमिडस्ट द डाउनपोर’ का विमोचन संपन्न भोपाल, 10 अक्टूबर 2021। भोपाल की युवा लेखिका व कवियित्री आरयना सक्सेना की पहली पुस्तक ’अमिड्स्ट द डाउनपोर’ का विमोचन आज शाम मिंटो हाल में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के हाथों संपन्न हुआ। क्लब लिटराटी एवं उत्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विमोचन समारोह में पूर्व पूर्व प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग, डॉ. पल्लवी जैन गोविल तथा बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य आशीष अग्रवाल राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर आर सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर ’नरचरिंग लिटरेरी टैलेंट इन चिल्ड्रन फॉर न्यू इंडिया’ विषय पर एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। क्लब लिटराटी की अध्यक्षा डॉ. सीमा रायजादा तथा उत्थान फाउंडेशन की उपाध्यक्षा प्रोफेसर अरूणा सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की. उल्लेखनीय है कि 8 वर्ष की उम्र से कविता व लघु कथा लेखन कर रहीं आरयना सक्सेना बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। उनकी इस पुस्तक को ब्रिटेन व भारत के अग्रणी प्रकाशक ब्ल्यूरोज पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तक का भारत सहित ब्रिटेन व अन्य देशों में विक्रय किया जायेगा। ’अमिड्स्ट द डाउनपोर’ आरयना की अब तक लिखी गई कविताओं व व लघु कथाओं का संग्रह है। इस संग्रह में जीवन की चुनौतियों सहित अन्य आयामों व मानवीय संवेदनाओं को शब्दों के जरिये उकेरा गया है। श्री विश्वास सारंग ने कहा की इस दौर में निश्चित रूप से वे कुछ विधाएँ जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, आज तकनीक के जमाने में कहीं न कहीं छुप रही हैं, कम हो रही हैं. साहित्य समाज का वह बहुत महत्वपूर्ण आयाम है जो जहाँ एक ओर इतिहास का आइना दिखाता है तो कहीं न कहीं वर्तमान का आत्मावलोकन और भविष्य की आशा भी साहित्य के माध्यम से ही समाज में स्थापित होती है. तकनीक के बगैर आने वाली पीढ़ी आगे नहीं बढ़ सकती पर हम यह देख रहे हैं की तकनीक की अधिकता में कहीं न कहीं हम शॉर्टकट अपना रहे हैं. जो साहित्यकार है उसे कहीं न कहीं ईश्वर का आशीर्वाद है. उन्होंने आरायना के बारे में कहा कि वह न केवल अच्छी लेखक हैं बल्कि अच्छी नृत्यांगना हैं, अच्छी वक्ता हैं, और सबसे अच्छी बात यह है कि वे पढाई में भी उतनी ही अच्छी हैं. उन्होंने अपनी परीक्षहा 98 प्रतिशत अंकों से पास की है. महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि 14 वर्ष की उम्र में किताब लिखना मामूली बात नहीं है. मुझे ख़ुशी है कि मध्य प्रदेश में ऐसी बेटियां हैं जो 14 वर्ष की उम्र में इतना ऊंचा स्थान प्राप्त कर रहीं हैं. मोबाइल ने युवाओं को आभासी दुनिया में कैद कर दिया है. हमारे बच्चे इस वर्चुअल दुनिया में खो रहे हैं. पुस्तकों के प्रति उनका रुझान कम हुआ है, यह चिंता का विषय है. लोकमान्य तिलक कहते थे किताबें नर्क को स्वर्ग बना देती हैं.

  More Detail
Current Event

राधारमण के डाॅ. ओमरे इमीनेंट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित
07-10-2021

राधारमण के डाॅ. ओमरे इमीनेंट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित भोपाल। राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेस के प्राचार्य डाॅ. लवकेश ओमरे को इंडियन फार्मास्युटिकल्स एसोसिएशन की मध्यप्रदेश शाखा द्वारा प्रतिष्ठित इमीनेंट प्रिंसिपल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये अवार्ड फार्मेसी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। हाल ही में इंदौर में आयोजित एक समारोह में इप्का लेबोरेटरी के प्रेसीडेंट-आॅपरेशंस संजय सिन्हा तथा आईपीए के मध्यप्रदेश राज्य अध्यक्ष डाॅ. अनिल खारिया द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में फार्मास्युटिकल क्षेत्र के प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में मौजूद थे। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि राधारमण समूह एक गंभीर शैक्षिक संस्थान है जहां मौजूद फैकल्टी मेम्बर्स अपने-अपने क्षेत्र में गहन शोध व अनुसंधानों के जरिये न सिर्फ विद्यार्थियों के लिए नये आयाम प्रस्तुत करते हैं बल्कि उद्योग जगत के लिए भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण व आईएसटीडी, नईदिल्ली के बीच हुआ करारभोपाल।
30-09-2021

राधारमण व आईएसटीडी, नईदिल्ली के बीच हुआ करारभोपाल। देश की प्रतिष्ठित मैगजीन इंडिया टुडे केऑल इंडिया सर्वे में राधारमण समूह को पूरे देश में आठवां स्थान न्यूनतम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा श्रेणी में प्राप्त राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शंस व इंडियन सोसायटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, नईदिल्ली के बीच विगत दिवस एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत आई एस टी डी एवं राधारमण समूह के विद्वान् विषय विशेषज्ञ द्वारा आवश्यकता अनुसार छात्रों एवं युवाओं को शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करवाया जायेगा। इस अवसर पर आईएसटीडी के भोपाल चैप्टर के चेयरमैन श्री आर जी द्विवेदी, नेशनल ट्रेजर श्री सलिल चटर्जी तथा राधारमण समूह की ओर से डॉ. पी के लाहिरी, डॉ. आर के पांडे, तथा डॉ. लवकेश ओमरे उपस्थित थे।इस संयुक्त करार में आई एस टी डी एवं राधारमण समूह में कार्यरत आई आई टी, एन आई टी एवं अन्य उच्च कोटि के विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त एवं अध्यापन में लिप्त विद्वान एवं अनुभवी विषय विशेषज्ञयों द्वारा ज्ञान वर्धन करवाया जायेगा| इस करार पर टिप्पणी करते हुए राधारमण समूह के चेयरमेन श्री आर आर सक्सेना जी ने कहा कि आज के तेजी से बदलते हुए दौर में नवीनतम शिक्षण तकनीक व कामकाजी जगत में आ रहे परिवर्तनों से अपने आप को पूर्णतः: अवगत रखना बहुत जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि आईएसटीडी एवं राधारमण समूह अपने अनुभवी शिक्षकों व विद्यवत जनों के समृद्ध ज्ञान के आधार पर एक दुसरे के पूरक सिद्ध तथा वैश्विक स्तर पर जन मानस के हित में होंगे|

  More Detail
Current Event

राधारमण में फार्मासिस्ट डे सेलीब्रेशन संपन्न भोपाल।
25-09-2021

राधारमण में फार्मासिस्ट डे सेलीब्रेशन संपन्न भोपाल। राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेस में आज विश्व फार्मासिस्ट डे मनाया गया। फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान और सम्मान देने के लिए मनाये जाने वाले इस दिवस पर गेस्ट लेक्चर, ई-पोस्टर काम्पीटिशन, तथा हैल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन किया गया। गेस्ट लेक्चर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं यूनाईटेड इन्स्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी के प्राचार्य डॉ. आलोक मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस ’ऑलवेज ट्रस्टेड फॉर योर हेल्थ’ अर्थात ’फार्मेसी हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए भरोसेमंद’ थीम पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में फार्मासिस्ट ने अहम भूमिका निभाई। जब जनता को अपने घर से बाहर निकलने का डर था, ये फार्मासिस्ट अपनी ड्यूटी पर थे, बिना अपनी जान की परवाह किए और एक ही समय में लाखों लोगों की जान बचाई। ये फ्रंट लाइन वर्कर्स थे। कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लवकेश कुमार ओमरे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के अंत में अपने धन्यवाद भाषण में कार्यक्रम के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. कपिल मालवीय व एंकर तथा मॉडरेटर प्रोफेसर गिरिजेश पांडे का आभार व्यक्त किया। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि हम बिना फार्मेसी और फार्मासिस्ट के इस दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते। हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, उसमें फार्मेसी क्षेत्र की भागीदारी अहम है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के किसी न किसी मोड़ पर फार्मासिस्ट की मदद लेता है। उन्होंने बताया कि समूह के फार्मेसी कॉलेज को शानदार प्लेसमेंट को हाल ही में देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में बेस्ट इन्स्टीट्यूट से नवाजा गया था। उल्लेखनीय है कि राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेस पूरे मध्यभारत में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं, उच्च शिक्षित और अनुभवी फैकल्टी मेम्बर्स, शत प्रतिशत परीक्षा परिणामों तथा प्लेसमेंट के चलते विख्यात है।

  More Detail
Current Event

भगवान श्री_विश्वकर्मा_जी की राधारमण इंजरिंग कॉलेज में विशेष पूजा अर्चना कर साथ ही कर्मचारियों शुभकामनाएं दी
17-09-2021

वास्तुकला के देव, कलात्मक रचनाओं में सर्वश्रेष्ठ एवं सृष्टि के रचयिता भगवान श्री_विश्वकर्मा_जी की राधारमण इंजरिंग कॉलेज में विशेष पूजा अर्चना कर साथ ही कर्मचारियों शुभकामनाएं दी

  More Detail
Current Event

राधारमण में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस मैपिंग पर वेबीनार संपन्न भोपाल।
15-09-2021

राधारमण में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस मैपिंग पर वेबीनार संपन्न भोपाल। राधारमण समूह में विगत दिवस रिमोट सेंसिंग और जीआईएस मैपिंग विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ एवं प्रदेश सरकार के आईटी ऑफिसर मुकेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस वेबीनार में समूह के आईटी विषय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। राधारमण समूह के निदेशक आर. के. पांडे तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह एवं पंकज राव माहोरे ने इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। संस्था के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर जयपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शीघ्र ही राधारमण ग्रुप में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की जीआईएस लैब की स्थापना की जाएगी जिससे सिविल ,कंप्यूटर, ईसी सहित अन्य ब्रांच के विद्यार्थी लाभ उठा पाएंगे मुकेश गुप्ता ने बताया कि रिमोट सेंसिंग हमें पृथ्वी के बारे में जानकारी का एक सतत और निरंतर स्रोत प्रदान करता है, जबकि भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) इस सभी भौगोलिक डेटा को संभालने के लिए एक पद्धति है। इन दोनों विषयों का संयोजन हमें पृथ्वी की सतह के बड़े पैमाने पर विश्लेषण करने की सुविधा प्रदान करता है और साथ ही, कई ग्रहों के बारे में अधिक से अधिक विस्तृत ज्ञान प्रदान करते हैं और इनके बारे में हमारी समझ में सुधार करते हैं। ये विश्लेषण प्राकृतिक संसाधनों के स्थायी प्रबंधन, संरक्षित क्षेत्रों के नेटवर्क को डिजाइन करने और वैश्विक परिवर्तन के खतरों को संबोधित करने पर निर्णय लेने के लिए आवश्यक होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके जरिये हम सैटेलाइट की पोजीशनिंग और हवाई जहाजों की लोकेशन के बारे में भी आसानी से जान पाते हैं। समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि इस वेबीनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को इन अत्याधुनिक तकनीकों के बारे में नवीनतम जानकारी से अवगत कराना था। उन्होंने कहा कि उनका समूह समय समय पर ऐसे आयोजनों के जरिये विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान के पहलुओं से भी परिचित कराता रहता है ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी इण्डस्ट्री रेडी बन सकें।

  More Detail
Current Event

राधारमण में छह दिवसीय इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड व्हीकल्स पर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित भोपाल।
08-09-2021

राधारमण में छह दिवसीय इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड व्हीकल्स पर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज, भोपाल में ’इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों में सरल और नवीन विकास’ विषय पर एक सप्ताह का शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। देश के विभिन्न शहरों से आए विषय विशेषज्ञों ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। समूह की ओर से इन विशेषज्ञों का स्वागत डॉ. अनुराग जैन ने किया। आमंत्रित विशेषज्ञों में अजय वर्मा, पूर्व महाप्रबंधक, भेल, भोपाल; डॉ. अनिल कुमार, प्रोफेसर, एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा और डॉ अभिषेक शर्मा, प्रोफेसर, मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर थे। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम पर टिप्पणी करते हुए राधारमण समूह के चेयरमेन आरआर सक्सेना ने बताया कि छह दिनों के कार्यक्रम में विषयगत क्षेत्रों को ओवरव्यू, प्रदर्शन मापदंडों, भारतीय परिदृश्य, भविष्य की संभावनाओं और इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकारी नीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। समूह के सीनियर डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी ने कार्यक्रम के तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया कि कार्यक्रम में तकनीकी क्षेत्रों में ट्रैक्टिव प्रयास, इलेक्ट्रिक ड्राइव ट्रेन, ब्रेकिंग सिस्टम, आर्थिक पहलू, मानकीकरण, गुणवत्ता पहलू, पर्यावरणीय विचार, बैटरी प्रबंधन, बैटरी रीसाइक्लिंग के साथ चार्जिंग सिस्टम और अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त, आईसी इंजनों के लिए वैकल्पिक ईंधन के रूप में टायर पायरोलिसिस तेल पर व्याख्यान भी दिए गए।

  More Detail
Current Event

राधारमण में 15 दिवसीय कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग टेªनिंग का आयोजन भोपाल।
18-08-2021

राधारमण में 15 दिवसीय कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग टेªनिंग का आयोजन भोपाल। राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस में इन दिनों 15 दिवसीय कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग टेªनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सी व सी प्लस प्लस प्रोग्रामिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जायेगा। ट्रेनिंग कार्यक्रम में हैंड्स ऑन प्रैक्टिस, लाइव कोडिंग, टेस्ट, लैब्स के ऑनलाइन सेशन के साथ लाइव प्रोजेक्ट पर भी काम करवाया जायेगा। इसमें सब्जेक्ट एक्सपर्ट डॉ वाय के राणा, डॉ रवि वर्मा, हिमांशु यादव, निशांत बरसैंया, पूजा मीणा और भावना वर्मा है। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन डॉ. आर के पाण्डेय , टीपीओ रोबिन सेमुल और एचओडी चेतन अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक आपदा ने भारत ही नहीं पूरे विश्व में टेक्नालॉजी के प्रयोग को बहुत तेजी से बढ़ा दिया है। आज कम्प्यूटर साइंस के क्षेत्र में प्रशिक्षित लोगों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। टेक्नालॉजी से जुड़ी कंपनियों के कारोबार में तेजी से वृद्धि हो रही है और उनके पास अच्छे मैनपावर की कमी है। यही वजह है कि इस फील्ड में अब विद्यार्थी एकबार पुनः रूख कर रहे हैं। राधारमण समूह कम्प्यूटर साइंस क्षेत्र में पहले से ही शानदार शिक्षण, प्रशिक्षण व प्लेसमेंट के लिए लोकप्रिय है जिसकी वजह से विद्यार्थी भी आज बड़ी संख्या में यहां प्रवेश ले रहे हैं

  More Detail
Current Event

राधारमण में गुड लेबोरेटरी प्रेक्टिसेस विषय पर आॅनलाइन कार्यशाला आयोजित
26-07-2021

राधारमण में गुड लेबोरेटरी प्रेक्टिसेस विषय पर आॅनलाइन कार्यशाला आयोजित भोपाल। राधारमण समूह के काॅलेज राधारमण इन्स्टीट्यूट आॅफ फार्मास्युटिकल साइंसेस में विगत दिवस गुड लेबोरेटरी प्रेक्टिसेस विषय पर एक दिवसीय आॅनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ एवं क्रोमो एचपीएलसी ट्रेनिंग सेंटर, भोपाल के डायरेक्टर निशीथ श्रीवास्तव ने इस विषय से जुड़ी बारीकियों पर चर्चा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में लेबोरेटरी विज्ञान की मूलभूत बातों के साथ साथ एनालिसिस से जुड़ी जरूरी बातों, एक अच्छी लेबोरेटरी की विशेषताएं व एनालिटिक्स की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने ग्लासवेयर की क्लीनिंग व इन्स्टूमेंट्स केलीब्रेशन, एक्सपेरीमेंट के दौरान होने वाली गलतियां व साॅल्यूशन प्रिपेरेशन के दौरान रखी जाने वाली सावधारियों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने रिसर्च व एनालिलिटिक्स क्षेत्र में अपने 32 वर्षों के इंडस्ट्रियल अनुभवों को भी साझा किया। काॅलेज के डायरेक्टर डाॅ. लवकेश कुमार ओमरे ने कार्यशाला में भाग ले रहे विद्यार्थियों से कहा कि बेहतर परिणामों व भविष्य में करियर ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए रिसर्च पर अपना ध्यान फोकस करें। कार्यशाला में काॅलेज के विद्यार्थियों के अतिरिक्त फैकल्टी मेम्बर्स भी मौजूद थे। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि उनका समूह विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल अनुभवों से अवगत कराने के उद्देश्य से समय समय पर ऐसी विशेषज्ञ कार्यशालाओं का आयोजन करता रहता है। इन कार्यशालाओं से विद्यार्थियों को काॅलेज में सीखी जाने वाली बातों के उद्योग जगत में होने वाले इस्तेमाल को जानने व समझने का मौका मिलता है।

  More Detail
Current Event

बीटेक फर्स्ट सेमिस्टर में राधारमण विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
06-07-2021

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित बीटेक फर्स्ट सेमिस्टर के परीक्षा परिणामों में राधारमण समूह के विद्यार्थियों ने शानदार रिजल्ट हासिल किये हैं। घोषित परिणामों के मुताबिक राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज की अन्नपूर्णा कुमारी 9.19 एसजीपीए के साथ मेरिट लिस्ट में प्रथम आईं। वहीं अशोक यादव 9.14 एसजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर आए। जबकि मेहदी इमाम व अंकित कुमार 9.05 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर आए। वहीं मोहम्मद आरिफ 8.81 एसजीपीए के साथ चौथे स्थान पर रहे। राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस के रोशन कुर्रे व आकिब आलम 9.43 एसजीपीए के साथ मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर आए। बालेश्वर कुमार, पुनीत कुमार, प्रदीप पाल व संतोष कुमार 9.33 एसजीपीए के साथ मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर आए। इसी प्रकार संदीप मिश्रा व रमन राज 9.29 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर आए। प्रीतिं सिंह व दिशा नायक 8.62 एसजीपीए के साथ मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान पर आईं। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समूह विगत एक से अधिक दशक से शानदार परीक्षा परिणामों व प्लेसमेंट की वजह से पूरे मध्यभारत के ख्यातिनाम संस्थानों की सूची में शामिल है। समूह में मौजूद मैनिट सहित देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से निकले उच्च शिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टी मेम्बर्स तथा विश्वस्तरीय शिक्षण-प्रशिक्षण सुविधाओं के चलते वर्षभर पढ़ाई लिखाई का माहौल रहता है जिससे विद्यार्थी हमेशा श्रेष्ठ प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण में ड्रग डिलीवरी सिस्टम पर नेशनल वेबीनार आयोजित भोपाल।
26-04-2021

राधारमण में ड्रग डिलीवरी सिस्टम पर नेशनल वेबीनार आयोजित भोपाल। राधारमण इन्स्टीट्यूट आॅफ फार्मास्युटिकल साइंसेस में विगत दिवस रीसेंट ट्रेंड्स इन नोवल ड्रग डिलीवरी सिस्टम्स विषय पर एक दिवसीय नेशनल वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में डाॅ. सीमा कोहली, विभागाध्यक्षा, फार्मेसी डिपार्टमेंट, शासकीय केएनपी, जबलपुर तथा डाॅ. प्रीति के सुरेश, प्रोफेसर व भूतपूर्व विभाग अध्याच्छा, यूनीवर्सिटी इन्स्टीट्यूट आॅफ फार्मेसी, पंडित रविशंकर शुक्ला यूनीवर्सिटी, रायपुर ने इस विषय पर चर्चा की। डाॅ. सीमा कोहली ने विभिन्न क्षेत्रों में ड्रग रीपरपजिंग विषय पर चर्चा की साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वे किस तरह वर्तमान संदर्भ में ड्रग डिलीवरी से जुडे़ विभिन्न विषयों पर रिसर्च का काम कर सकते हैं। डाॅ. प्रीति के सुरेश ने रिसर्च व रिव्यू फाइंडिंग विषय पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने आकुलर ड्रग से जुड़े विभिन्न पक्षों के बारे में बताया। दोनों ही वक्ताओं के उद्बोधन मेडीसिन डेवलपमेंट से जुड़ी नई अवधारणाओं, तकनीकों तथा नई खोजों पर केन्द्रित थे। आरआईपीएस की ओर से डाॅ. लवकेश कुमार ओमरे ने अतिथियों का परिचय कराया व धन्यवाद ज्ञापित किया। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि दोनों ही प्रबुद्ध वक्ताओं का इस वेबीनार में शामिल होना खुशी की बात है। इनके द्वारा साझा की गई जानकारी निसंदेह फैकल्टी मेम्बर्स विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि राधारमण समूह समय समय पर इस तरह के वेबीनारों के जरिये नवीनतम खोजों व अनुसंधानों के बारे में विद्यार्थियों व फैकल्टी मेम्बर्स को अवगत कराते रहता है।

  More Detail
Current Event

राधारमण में वैक्सीनेशन केंप आयोजित
05-04-2021

राधारमण में वैक्सीनेशन केंप आयोजित भोपाल। राधारमण आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में कोविड वैक्सीनेशन केंप का आयोजन किया गया। रातीबड़ प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर के सहयोग से राधारमण परिसर में आयोजित इस केंप में बड़ी संख्या में समूह के फैक्ल्टी मेम्बर्स व अन्य स्टाफ मेम्बर्स को कोविड़ से बचाव के वैक्सीन लगाए गए। राधारमण आयुर्वेद हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ गायत्री तेलंग ने बताया कि इन दिनों कोवीड की रफ्तार फिर एक बार बढ़ रही है और इस महामारी से सभी चिंतित हैं। इस बीमारी के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इस वैक्सीनेशन केंप को आयोजित किया है। राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने कहा कि हमारा समूह एक जिम्मेदार संस्थान होने के नाते अपने सभी स्टाफ मेम्बर्स को वैक्सीनेशन के साथ साथ कोरोना से बचने के अन्य उपायों के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

  More Detail
Current Event

राधारमण समूह को उत्तराखण्ड मै मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार भोपाल।
25-03-2021

राधारमण समूह को उत्तराखण्ड मै मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार भोपाल। देहरादून में आयोजित समारोह में राधारमण समूह के दो महाविद्यालयों - राधारमण काॅलेज ऑफ़ फार्मेसी को बेस्ट इंस्टीट्यूट फॉर केंपस प्लेसमेंट इन मध्य प्रदेश अवार्ड प्रदान किया गया जबकि राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस को बेस्ट फार्मेसी इंस्टीट्यूट इन भोपाल मध्य प्रदेश अवार्ड से सम्मानित किया गया। समूह की ओर से ये अवार्ड आरआईपीएस के डायरेक्टर डाॅ. लवकेश कुमार ओमरे ने लिया। इस कार्यक्रम उत्तराखंड के एमएसएमई, उद्योग व सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी की अध्यक्षता मै संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डा राजीव सिंह रघुवंशी, सचिव एवम् साइंटिफिक डायरेक्टर, इंडियन फार्माकोपिया कमीशन, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ड्रग कंट्रोलर कार्यालय नईदिल्ली के डिप्टी ड्रग कंट्रोलर श्री अतुल नासा, इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल दारा बी पटेल, यूएसपी की सीनियर डायरेक्टर मृणाल जयंत, एम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर डाॅ. बिजेन्द्र सिंह व आध्यात्मिक गुरू साध्वी भगवती सरस्वती आमंत्रित अतिथि इस अवसर पर मौजूद थे। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि समूह के ये दोनों महाविद्यालय पूरे मध्यभारत में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं, उच्च शिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टी मेम्बर्स, शत प्रतिशत परीक्षा परिणामों तथा प्लेसमेंट के चलते विख्यात हैं। उन्होंने कहा कि राधारमण समूह की इस विशेषता के चलते न केवल मध्यप्रदेश बल्कि अन्य राज्यों के विद्यार्थियों का भी पसंदीदा शिक्षण समूह है। उल्लेखनीय है कि समूह के ये दोनों महाविद्यालय फार्मेसी काउंसिल ऑफ़ इंडिया से संबद्ध हैं।।

  More Detail
Current Event

राधारमण में एंटरप्रेनरशिप अवेयरनेस कैम्प आयोजित
22-03-2021

राधारमण में एंटरप्रेनरशिप अवेयरनेस कैम्प आयोजित भोपाल। राधारमण समूह में तीन दिवसीय एंटरप्रेनरशिप डेवलपमेंट अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प भारत सरकार के डिपार्टमेंट आॅफ साइंस एण्ड टेक्नालाॅजी, नेशनल साइंस एण्ड टेक्नालाॅजी एंटरप्रेनरशिप डेवलपमेंट बोर्ड व मध्यप्रदेश कंसलटेंसी आॅर्गनाइजेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कैम्प में राधारमण इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नालाॅजी एण्ड साइंस तथा राधारमण इंजीनियरिंग काॅलेज के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस दौरान जिन प्रमुख विषयों के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया उनमें एंटरप्रेनरशिप की अवधारणा, नये कारोबार को आरंभ करने में आने वाली चुनौतियां व अवसर, एंटरप्रेनर होने के गुण, लीडरशिप क्वालिटी, ह्यूमन एंड बिहेवियरल साइंस, टेक्नालाॅजी डेवलपमेंट व मैनेजमेंट, फायनेंशियल एनालिसिस, वित्तीय संस्थाओं की भूमिका, जिला उद्योग केन्द्र व केन्द्र सरकार की नीतियां आदि प्रमुख थे। जिन विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया उनमें डी. एम. महाशब्दे, के.के. तोलानी, डाॅ. रश्मि, दिगम्बर महाजन, डाॅ. पी.के. लाहिरी, डाॅ. अनुराग जैन, डाॅ. विशाल गुप्ता व प्रोफेसर नीलोफर शेख शामिल थे। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि यह कैम्प प्रेक्टिकल नाॅलेज से भरपूर था जिससे विद्यार्थियों को स्वयं का कारोबार स्थापित करने की न सिर्फ प्रेरणा मिली बल्कि पूरा मार्गदर्शन भी मिला। उन्होंने कहा कि देश में नौकरियों की कमी को लेकर बड़ी संख्या में अब युवाओं का ध्यान स्वयं के रोजगार को स्थापित करने की दिशा में जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा स्टार्ट अप्स सफल भी हो रहे हैं।

  More Detail
Current Event

ब्रिटेन व भारत के दिग्गजों ने किया राधारमण वेबीनार को संबोधित
23-02-2021

ब्रिटेन व भारत के दिग्गजों ने किया राधारमण वेबीनार को संबोधित भोपाल। डाटा साइंस एक हाइली पेड करियर आॅप्शन है। डाटा साइंटिस्ट अनस्ट्रक्चर्ड विशाल डाटा को समझने और उसके विश्लेषण काम काम करता है। डाटा साइंस की पढ़ाई कर विद्यार्थी डाटा साइंटिस्ट, डाटा एनालिस्ट, डाटा इंजीनियर, बिजनेस इंटेलीजेंस एनालिस्ट अथवा मार्केटिंग एनालिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं। डाटा साइंस से जुड़ी ऐसी ही बहुत सी जानकारियां विगत दिवस राधारमण इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नालाॅजी एंड साइंस द्वारा आयोजित वेबीनार में विशेषज्ञों ने दी। करियर आॅपरचूनिटीज इन डाटा साइंस नामक विषय पर आयोजित इस वेबीनार में देश-विदेश के विशेषज्ञों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। अग्रणी सूचना तकनीक कंपनी हेवलेट पैकार्ड के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर डाॅ. संदीप जैन इस वेबीनार के मुख्य वक्ता थे। लंदन से जुड़ीं डाटा साइंस विशेषज्ञा तृप्ति जाधव ने भी इस दौरान अपने विचार व्यक्त किए। जिन अन्य विशेषज्ञों को इस दौरान सुनने का मौका मिलना उनमें दीपाली देशमुख व डाॅ. देबाशीष गुप्ता शामिल थे। आरआईटीएस के निदेशक डाॅ. आर के पाण्डेय ने वेबीनार के आरंभ में स्वागत भाषण दिया। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने इस वेबीनार के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि हम सभी एक विशाल डाटा के हिस्से है। इस डाटा के विश्लेषण से बहुत सी महत्वपूण सूचनाएं हासिल की जाती हैं जिनका इस्तेमाल बहुत से क्षेत्रों में होता है। डाटा साइंस आज के दौर का तेजी से बढ़ रहा करियर आॅप्शन है।

  More Detail
Current Event

राधारमण ने किया उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपने शिक्षकों व अन्य कर्मियों का सम्मान
28-01-2021

राधारमण ने किया उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपने शिक्षकों व अन्य कर्मियों का सम्मान भोपाल। राधारमण समूह ने वर्ष 2020 में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपने शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री भूपेंद्र सिंह पटेल द्वारा सम्मानित किया है। इन सभी का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। इस कार्यक्रम में समूह के सीनियर डायरेक्टर डॉ. पी के लहरी सहित सभी काॅलेजों के डायरेक्टर, प्रिंसिपल व विभागाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने सम्मानित किये गये कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी निष्ठा, ईमानदारी एवं कत्र्तव्यपरायणता के चलते समूह आज सम्पूर्ण मध्यभारत का अग्रणी उच्च शिक्षा समूह बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संस्था को पहचान व मुकाम दिलाने में उसके कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्हें खुशी है कि उनके संस्थान में मौजूद कर्मचारी समर्पित भाव से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद के जीवन पर व्याख्यान
16-01-2021

राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद के जीवन पर व्याख्यान स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति सफल हो सकता है. भोपाल। राधारमण समूह परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर मनाये जाने वाले इस दिवस पर समूह के सभागार में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कोरोना गाइडलाइन के चलते जहां एक ओर सोशल डिस्टेंशिंग के साथ शिक्षक एवं प्रबंधन के लोग इसमें लाइव शामिल हुए तो वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों एवं जनसामान्य के लिए इसका प्रसारण फेसबुक लाइव व गूगल मीट के जरिये किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विश्वास चैहान, प्रशासनिक सदस्य, मध्यप्रदेश प्रायवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन, ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति सफल हो सकता है.स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के लिये भारतीय सरकार ने घोषित किया था। स्वामी विवेकानंद का दर्शन और उनके आदर्श की ओर देश के सभी युवाओं को प्रेरित करने के लिये भारतीय सरकार द्वारा ये फैसला किया गया था। स्वामी विवेकानंद के विचारों और जीवन शैली के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के द्वारा देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने का फैसला किया गया था। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने युवा दिवस के महत्व के बारे में कहा कि इसे मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व को फैलाना है। भारत को विकसित देश बनाने के लिये उनके बड़े प्रयासों के साथ ही युवाओं के अनन्त ऊर्जा को जागृत करने के लिये यह बहुत अच्छा तरीका है।

  More Detail
Current Event

DR PARIJAT WITH LARIYA SIR ATTENDED SEMINAL IN 2018 CAME FROM SINGAPORE
14-12-2020

DR PARIJAT SIR,WHO HAD ATTENDED SEMINAL IN 2018 CAME FROM SINGAPORE WITH LARIYA SIR

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 NEXT